हरि का आना ही हरियाणा की सही परिभाषा : शंकराचार्य

शंकराचार्य की धर्म संचार यात्रा फरीदाबाद होते हुए पलवल प्रस्थान

– हरि के 24 अवतारों का मंदिर हरियाणा में बने

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर (मनीष शर्मा) । ज्योर्तिमठ ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज धर्म संचार यात्रा के दूसरे दिन पलवल प्रस्थान करते हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में प्रवास के दौरान शंकराचार्य ने बताया कि बिना वेदपाठी गुरु के ज्ञान संभव नहीं हरी का आना हरियाणा की सही परिभाषा होगी इसलिए हरियाणा में हरि के 24 अवतारों का मंदिर निर्माण करवाने और धर्म का संचार आगे बढ़ सके यही मेरी यात्रा का उद्देश्य है, जिसमें फरीदाबाद में मत्स्य अवतार के मंदिर का निर्माण हो ऐसी कामना करता हूं। शंकराचार्य की यात्रा 26 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई हिंदू समाज से धर्म संवाद करते हुए आगे बढ़ेगी।

रात्रि प्रवास जागेश्वर मंदिर पलवल में धर्म सभा व प्रवचन के बाद एडवोकेट ललित गर्ग के निवास पर होगा। कार्यक्रम में श्री संकट मोचन हनुमान मंडल के सदस्य योगेश तिवारी उर्फ मुन्ना भैया, कैलाश जोशी, मुकेश वर्मा प्रफुल्ल शर्मा, शंभू नाथ पांडे आदि लोगों ने गुरु की महिमा की प्रस्तुति देते हुए शंकराचार्य जी को भजन सुनाया जिसकी शंकराचार्य ने भी सराहना करते हुए कहा कि सभी धर्म के मूल में गुरु को होना आवश्यक है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ उद्योगपति अरुण बजाज, उद्योगपति वी. एस. चौधरी, गौतम चौधरी, कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य पवन वशिष्ठ, एडवोकेट ललित गर्ग, अमर बंसल, बलबीर शर्मा, कैलाश शर्मा, प्रेम पसीज, विनोद गर्ग, प्रेम प्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, कांतिलाल गुप्ता, देवचंद सैनी, अशोक शर्मा, घीसाराम खंडेलवाल, दीपक वर्मा, अरविंद शर्मा, वासुदेव शर्मा, घनश्याम आहूजा, रामानंद राठी, पवन पटवारी, बृज बिहारी त्रिवेदी, राजेंद्र मुदडा, अशोक रावत, अंकुर मंगल सेजल गर्ग दीपक राठौड़ एडवोकेट पंकज पाराशर, संस्था के अध्यक्ष पारसमल आदि लोगों ने शंकराचार्य के आगमन पर सौभाग्य बताते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर आगे धर्म के लिए और कार्य करने के लिए संकल्पित हुए। आचार्य महावीर प्रसाद वशिष्ठ ने अपने साथी और शिष्यों के साथ स्वस्ति वाचन कर मंत्र उच्चारण और शंखनाद के साथ शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!