लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के पर पुलिस लाइन सेक्टर 30 में परेड़ मार्च पास्ट का किया गया आयोजन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रुप में मनाते हुए पुलिस लाइन सेक्टर-30 में मार्च पास्ट (परेड ) का आयोजन किया गया है। मार्च पास्ट में हिस्सा ले रही टुकड़ियां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से होकर निकली।

इस प्रोग्राम में डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, डीसीपी सेन्ट्रल पूजा वशिष्ठ, डीपीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा, एसीपी मुख्यालय अभिमन्यु गोयत, एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका, एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार,एसीपी विष्णु प्रसाद, एसीपी सुधीर तनेजा, लाइन प्रबंधक, सीडीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों के अलावा नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे!

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने अखंड भारत बनाने वाले पुरोधा भारत की एकता की शिल्पकार सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि हमें उनके द्वारा बनाए गए भारत को अखंड और एक रूप रखने के लिए उनके बताए पद चिन्हों पर चलना होगा जिसकी हम सब अपने दिल से पुरजोर कोशिश करें। आजादी में मिले अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्य का भी पालन करें। हमे अपने देश के लिए हर वह जरूरी कदम उठाने चाहिए जो भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता बनाए रखें। जय हिंद जय भारत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!