स्वामी दयानंद सरस्वती ने जीवन पर्यंत सुधारात्मक कार्य किए : आर्यवेश

फरीदाबाद : स्वामी दयानंद सरस्वती ने देश और समाज के लिए जीवन पर्यंत सुधारात्मक कार्य किए ताकि लोग देश में फैली विकृतियों से ऊपर उठकर समाज उत्थान में अपना योगदान दे सके। यह बात स्वामी आर्यवेश ने आर्य समाज सैक्टर-19 के 66वें वार्षिकोत्सव पर केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान महेश चंद, अशोक आर्य, ओ.पी. वधवा द्वारा अनाज मंडी ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित पारिवारिक सत्संग समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश आज स्वामी दयानंद जी की 200वीं जन्मशताब्दी मना रहा है और यह देश, प्रदेश में ही नहीं विदेशों में भी इस शताब्दी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। स्वामी आर्यवेश ने आर्य समाज के लोगों का आह्वान किया कि अब आवश्यकता है आर्य समाज के भवनों से निकलकर लोगों के बीच जाकर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करें ताकि कुछ लोगों द्वारा समाज में फैलाए जा रहे भ्रमित प्रचार को समाप्त किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने हमेशा समाज कल्याण के लिए कार्य किया है और यही नहीं जब-जब देश को कुर्बानियों की आवश्यकता पड़ी है आर्य समाजियों ने आगे बढक़र देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने के लिए भी आगे रहे हैं। कार्यक्रम में आर्य समाज सैक्टर-19 के प्रधान डा. गजराज ङ्क्षसह आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। वहीं इंदौर से आए डाक्टर नरेंद्र अग्रोहत्री ने अपने प्रवचन में सत्य पर चलने के लिए आह्वान किया। हरिद्धार से पधारी बहन निकिता आर्या और मोहनी आर्या ने यज्ञ पर सुंदर भजन सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रकाशानंद, एडवोकेट पीके मित्तल, महेश अग्रवाल, अशोक कालिया, ओ.पी. वधवा, प्रेम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विमला ग्रोवर, विमला सचदेव, शांता अग्रवाल, निवर्तमान पार्षद सुभाष आहुजा, परविंद्र मल्होत्रा, रवि तनेजा, सुरेश आर्य सहित शहर के अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!