पर्वतीय कॉलोनी निवासी महेश को आग लगाने के मामले मे थाना सारन में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं वारदात में शामिल आरोपियो को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

फरीदाबाद : सुबह करीब 6.50 बजे बीके अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जली हुई अवस्था मे एडमिट हुआ है । सुचना पर तुरंत चौकी प्रभारी पर्वतीय कॉलोनी और थाना प्रबंधक सारन बीके अस्पताल पहुंचे। सुचना पर डीसीपी एनआईटी, एसीपी एनआईटी, एसीपी क्राइम, अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीडित महेश जो एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है के ब्यान पर थाना सारण में हत्या के प्रयास की धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया।

पिड़ीत महेश ने बताया कि वह बाबा मंडी में सब्जी की दुकान लगाता है। घटना रात के समय की है। 6-7 व्यक्ति वैगनार गाडी में आए और आते ही पीडित के साथ मार पिट करने लगे। एक आरोपी ने लिक्विड गाडी से निकालकर महेश के उपर डाला और एक ने माचिस से आग लगा दी। पीडित ने पास के नाले के पानी से आग को बुझाया । पीडित ने बताया की एक आरोपी को वह जानता है। वह आरोपी भी बाबा मंडी में जूस की दुकान लगाता था।

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। आरोपियो की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच , व थाना पुलिस की टीम तलाश में जुटी है। वारदात में शामिल आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!