लोगो को पीपीपी से संबंधित आने वाली दिक्कत नहीं छोड़ेंगे : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

त्रिखा कालोनी में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर करने के लिए लगाया गया विशाल कैम्प

– कहा, विजय दिवस भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के दिलों में समान रूप से देशभक्ति और गर्व की गहरी भावना

– हरियाणा में 2025 तक नई शिक्षा नीति को लागू करने पर बच्चो को मिलेगा शिक्षा के साथ साथ रोजगार परक और आध्यात्मिक शिक्षा का ज्ञान

फरीदाबाद/बल्लभगढ़ : मूलचंद शर्मा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार की अध्यक्षता में त्रिखा कालोनी में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर करने के लिए विशाल कैंप लगाया गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की त्रिखा कॉलोनी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल (पार्क) में परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए लगाए गए विशाल कैंप का उद्घाटन किया। वहीं इस कैंप में सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहें।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की 17 दिसंबर को सुभाष कालोनी में यह कैंप लगाया जाएगा और उसके बाद सेक्टर- 2 में कैंप का आयोजन किया जायेगा। ताकि लोगों को पीपीपी से संबंधित आने वाली दिक्कत न आए।

कैम्प शासन और प्रशासन ने यह दी सुविधाएं:-

जिसमें बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित लोग परिवार पहचान पत्र,बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, आधार कार्ड, उज्जवल योजना जैसे कार्यों से संबंधित समस्याओं को दर्ज करवा कर उनका समाधान करवा सकते हैं। यह कैंप आज शाम तक चलेगा।

तत्पश्चात प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस और श्री राम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा सेक्टर- 12 में आयोजित भारत पाक विजय दिवस कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने विभिन्न स्कूलों से आए हजारों स्कूली बच्चों को शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा की देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में

हरियाणा के आदरणीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा में साल 2025 तक नई शिक्षा नीति को लागू करने जा रहे हैं, जिसमें बच्चों को शिक्षा के साथ साथ रोजगार परक और आध्यात्मिक शिक्षा का ज्ञान दिया जायेगा।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी। भारत ऐतिहासिक युद्ध में जीत हासिल करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर इस दिन को मनाता है।

यह विजय दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि समर्पण और उसके निहितार्थ विजय दिवस पर भारत उस महत्वपूर्ण क्षण को याद करता है।

हरियाणा के उच्चतर शिक्षा, परिवहन और खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि विजय दिवस 2023 का स्मरणोत्सव और विशेष महत्व है। क्योंकि विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करते हुए चिंतन और श्रद्धांजलि का दिन है। यह दिन अत्यधिक सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व रखता है, जो भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत संबंधों पर जोर देता है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत- पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित बहादुरी और ताकत को श्रद्धांजलि देता है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जैसे ही छात्र विजय दिवस पर विचार करते हैं, उन्हें 1971 के युद्ध के दौरान भारत के प्रसिद्ध उद्भव की याद आती है। यह दिन सशस्त्र बलों के साहस, एकता और अदम्य भावना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विजय दिवस भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के दिलों में समान रूप से देशभक्ति और गर्व की गहरी भावना को बढ़ावा देकर पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है।

ये महानुभाव रहे उपस्थित

इस दौरान लखन बेनीवाल, बालकिशन बाली आरडब्ल्यूए प्रधान, दयाचंद शर्मा, तुलसीराम, रामचंद्र सैनी, सुषमा यादव, संगीता नेगी, अभिषेक दीक्षित, धर्मपाल बघेल, पुष्पा शर्मा, अजय भाटी, सर्वेश चौधरी सतीश अधाना, संदीप, सुनील और एक्सईएन नगर निगम ओपी कर्दम सहित कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!