छोटे बच्चें करेंगे बड़ा नाम : शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 24 दिसंबर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के चौथे दिन बाल कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया! विभिन्न राज्यों की संस्कृति एक ही मंच पर देखने को मिली! हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब लुभाया! आयोजन में उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की खूब प्रशंसा की!
इस आयोजन के चौथे दिन सांयकालीन सत्र में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर पहुंचे व उन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल भी थे! शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद को बधाई दी व बच्चों की प्रतिभा से खुश हो कर 11 लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की! कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को देख कर शिक्षा मंत्री बहुत प्रभावित हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चें बहुत प्रतिभावान हैं और फि़ल्म जगत के लोगों को भी इन बच्चों की प्रतिभाओं को देखना चाहिए! साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों में हुनर की कमी नहीं है बस उनकी प्रतिभा को निखारने की देरी है! इसी दिन इस आयोजन में पहुंचे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बाल महोत्सव के माध्यम से बच्चों को हमारे देश व समाज की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है!
उन्होंने कहा कि बाल महोत्सव में न केवल बच्चों के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी हमारी संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रकार की कला कृतियां प्रस्तुत की गई हैं जो कि लोगों को एकाएक अपनी ओर आकर्षित करती हैं! चौथे दिन इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग महोत्सव देखने के लिए पहुंचे! महोत्सव में प्रदेश भर से आये नन्हें प्रतिभागियों द्वारा एकल और समूह नृत्य में बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई!



