लव कुश फाउन्डेशन द्वारा लगाया गया मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैम्प जिससे लाभान्वित हुए 150 मरीज़

फरीदाबाद : डॉ. योगेश भाटिया (रुन फिजियो क्लीनिक, NIT-3) की संस्था लव कुश फाउन्डेशन (NGO) द्वारा सनातन धर्म मन्दिर (3-A) में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमे शहर के जाने माने विशेषज्ञों (सामान्य चिकित्सक, स्त्रीरोग, छाती रोग, कान – नाक व गला रोग, नेत्र रोग, शिशु चिकत्सक, डेंटिस्ट) ने मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया तथा संस्था की तरफ से मरीजों को मुफ़्त ब्लड टेस्ट, ईसीजी व मुफ़्त दवाइयों की सुविधा दी गई तथा अल्ट्रासाउंड व MRI पर 50% की छूट दी गई, जिसमे 150 से अधिक लोगों को इस कैम्प का लाभ मिला।

इस कैंप में मुख्य अतिथि रहे डॉ. सुरेश अरोड़ा, डॉ. संजय टुटेजा व डॉ. संदीप मल्होत्रा जिन्होंने संस्था के संस्थापक को इस नेक कार्य को इतने अधिक लोगों तक पहुंचाने पर बधाई दी। कैंप में संस्था का सहयोग किशोर शर्मा, प्रेम राजपुरोहित, प्रमोद गिरधर, साहिल अरोड़ा, वरुण व जतिन ने दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!