फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन के सभी थाना व चौकी के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को किया जा रहा है जागरूक

फरीदाबाद 10 मई : पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत फरीदाबाद के तीनों जोन में स्थित सभी थाना व चौकी प्रभारी की टीम के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को साइबर फ्रॉड, नशे के दुष्परिणाम, महिला सुरक्षा व डायल 112 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेंट्रल, एन आई टी, बल्लभगढ़ जोन व ट्रैफिक की डीसीपी के निर्देशानुसार थाना पुलिस टीम स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, मार्केट, पार्क व अन्य भीड़ वाले स्थान पर आमजन को उनके बीच पहुंचकर जागरुक कर रही है।

साइबर फ्रॉड-
आरोपी पीडितो को लैप्स बीमा पॉलिसि का फुल रिटर्न दिलाने के नाम पर,कुछ मिनट में ही लोन देने के लिए, घर बैठे लोन उपलब्ध करवाने का लालच देती हैं और फर्जी ऐप डाउनलोड करता दे, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाने के नाम पर, घर बैठे कमाने का लालच, फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना के नाम पर,वाउचर जीतने के नाम पर,KYC के नाम पर, बैंक कर्मी बनकर, विदेश भेजने के नाम पर,जाब दिलाने के नाम पर, अश्र्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल कर इत्यादी के नाम पर फ्रॉड करते हैं। बचाव में अगर किसी के पास कोई अज्ञात नम्बर से कॉल आती है तो उसको अपनी जैसे बैंक खाते,पैन, आधारकार्ड, की गोपनीय जानकारी ना दे। अगर किसी भी विभाग से कॉल आए तो पीडित को तुरंत सरकारी नम्बर से सम्पर्क कर जानकारी लेनी चाहिए। किसी भी विदेशी नम्बर से कॉल आए तो नजरअंदाज करे। व्हाट्सएप पर अनजान नम्बर से विडियो कॉल/कॉल आने पर नजरअंदाज करें। किसी की बहकावे में ना आए क्योकि यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने पर पैसे नही मिलते।इस तरह के मेसेज भेजने वालो के नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाले और 1930 पर उनकी रिपोर्टिंग करें।

नशे के दुष्परिणाम-
नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर किस प्रकार अपने भविष्य को अंधकार में धकेल रही है।किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है जिसके पश्चात इसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है। नशा इंसान के स्वास्थ्य के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डालता है जिसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जकड़ लेती हैं और इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं। अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बिकता है तो तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर 9050891508 पर देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
महिला विरुद्ध अपराध-
सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने महिलाओं को बताया कि अगर कोई व्यक्ति किसी औरत या लडकी का पिछा करता है तो इस के संबंध में तुरंत डायल 112 पर सूचना दे, सूचना के 5-10 मिनट में पुलिस टीम आपके पास पहुंच कर आपकी समस्या का समाधान करेगी। इसके साथ अगर घर पर आस पडोस में कोई व्यक्ति आपको परेशान करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
यातायात नियमों-
वाहन चालक यातायात करते समय सड़क पर किसी भी तरफ मुड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर या अन्य नशा करके वाहन नही चलाना चाहिए। चार पहिया व इसके अधिक पहिया वाले वाहन चलाते समय हमेषा सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। दो पहिया वाहन पर कभी भी बिना हेलमेट के नही चलाना चाहिए और जब तक हम 18 साल के ना हो जांए, तब तक कोई भी वाहन नही चलाना चाहिए। कोई भी दुर्घटना होने की परिस्थिती में हमें तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना देनी चाहिए। ताकि समय रहते एम्बलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को हस्पताल पंहुचाया जा सके और घायल व्यक्ति की जान बचाइ जा सके। यातायात नियमों के प्रति हमें अपने जानकार, साथी व आस-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के बारे मे जागरूक करना होगा। ताकि समाज के सभी लोग जागरूक हो सकें और यातायात नियमों की पालना कर सकें!



