हवाबाजी करने के लिए मथुरा से ₹5000 में देसी कट्टा खरीदकर लाया था आरोपी, क्राइम ब्रांच 56 ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में लोकसभा चुनाव के चलते आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 56 प्रभारी शीशपाल की टीम अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विकास है जो संजय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुणसूत्र की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल अवैध हथियार सहित बल्लभगढ़ बस स्टैंड से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने में अवैध हथियार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी के तीन चार मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल में सजा भी कट चुका है। आरोपी दोस्तों में हवाबाजी करने के लिए 15/20 दिन पहले मथुरा से ₹5000 में यह देसी कट्टा खरीदकर लाया था जिसे पुलिस ने जपत कर लिया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!