रास्ता जाम करने वा पुलिस ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में अभियोग पंजीकृत

फरीदाबाद : गुमशुदगी के एक मामले में आज सेक्टर 3 मार्केट में स्थानीय लोगों द्वारा रास्ता जाम करके आमजन के आवागमन में बाधा पहुंचाई वा पुलिस द्वारा समझाने पर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जिस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त बल्लबगढ़ विनोद कुमार द्वारा बतलाया गया कि आज सेक्टर 3 की मार्केट में कुछ लोगों द्वारा एक गुमशुदा लड़के के मामले में जाम लगाया था, जिस संबंध में पुलिस द्वारा लोगों को समझाया गया कि मामले में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है फिर भी नहीं माने, मामले को राजनैतिक बनाने लगे व माहौल खराब करने की कोशिश करने लगे और ना ही पुलिस विभाग को अपना पक्ष रखने का मौका दिया। जाम के कारण दोपहर में नौनिहालों को स्कूल से अपने घरों के लिए जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सहायक पुलिस आयुक्त बल्लमगढ़ ने आगे बतलाया कि पहले तो पुलिस को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया फिर जब माइक पर आमजन को संबोधित करने के लिए माइक लिया गया तो माइक छीन लिया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस संबंध में थाना सेक्टर 8 पुलिस द्वारा रेखा, अनीता अरोड़ा, रतनलाल राणा, सत्यम, लखपत राय व अन्य 20-25 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि जिन शरारती तत्वों द्वारा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही थी, उनको वहां उपस्थित अन्य व्यक्तिगणो द्वारा मौके से हटा दिया गया तथा पुलिस को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया, जिस पर लोगों को गुमशुदा लड़के के तलाश में पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया, जिस पर लोगों ने सहमति जताई।



