लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का 194वां जन्मदिवस मनाया गया

फरीदाबाद, 16 अगस्त। लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का 194वां जन्मदिवस कार्यक्रम एनआईटी स्थित अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.पी. सिंह लोधी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, रमेश जागड़ा, पूर्व विंग कमाण्डर सतेन्द्र दुग्गल, भाजपा नेत्री श्रीमती अनीता शर्मा, सतीश फागना, सुरेश चन्द पाठक, सचिन तंवर ने शिरकत की।

इस मौके पर लाखन सिंह लोधी व रूप सिंह लोधी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों ने अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दीप भी प्रज्जवलित किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए गए एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत पार्क में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर धर्मपाल सिंह लोधी, अशोक पांचाल, एडवोकेट आर. के. भारती, एडवोकेट रामजस वर्मा, जगविजय वर्मा, मनोज बालियान, नंदकिशोर लोधी, अवधेश ओझा, जगदीश चन्द्र, मुकेश राजपूत, शंकर लाल लोधी, रमेश बिष्ट, प्रदीप कुमार, भूपसिंह लोधी, दिगपाल सिंह लोधी, अशोक वर्मा, अजब सिंह लोधी, होती लाल लोधी, ओ.पी. आर्य, विजय पाल सिंह लोधी, अर्जुन सिंह लोधी, शीषपाल शास्त्री, रामसेवक लोधी, लक्ष्मेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश लोधी, रामकिशन कंडेरे, सुरेश लोधी, लालसिंह राजपूत, राजेश कुमार लोधी, संजीव कुशवाहा, नारायण शर्मा, देवी लाल लोधी, कृष्ण कुमार लोधी, आनंद लोधी, आर.एन. सिंह, भाई लाल लोधी, ओमकार राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!