गांव सुनपेड में बच्चियों के जन्म पर मनाया गया बेटी उत्सव

बल्लबगढ़ ! महिलाओं व बाल विकास बल्लबगढ़ ग्रामीण  की परियोजना अधिकारी मंजू वर्मा की अधीयक्षता में सुपरवाइजर शालू और राजरानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस  मनाया। बच्चियों का गाजे बाजे के साथ आंगनवाड़ी में प्रथम परवेश करवाया गया।

प्रथम परवेश के बाद बच्चियों के नन्हे नन्हे हाथों से थापे लगवाए गए तथा सभी को यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार हम बेटे के जन्म पर हम खुशियां मनाते है उसी प्रकार बेटी के जन्म पर भी हमें खुशियां मनानी चाहिए और इस दिन को बेटी उत्सव के रूप में हर साल मनाना चाहिए। सभी बच्चियों की  मताताओ को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सुपरवाइजर ने भी नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर महिला पंच रीना, आंगनवाड़ी वर्कर गीता, दयावती, रामवती, आंगनवाड़ी हेल्पर्स बॉबी, मुखो, संतोष, आशा वर्कर्स मंजू, शारदा आदि मौजूद रही

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!