पुलिस लाइन सेक्टर 30 फरीदाबाद में आधुनिक व पुराने हथियारों की प्रदर्शनी कर फरीदाबाद के पुलिसकर्मियों को दी गई जानकारी

फरीदाबाद : बता दे कि पुलिस के वीर जवानों की शहादत पर 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया तथा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा, इस दौरान 21 से 31 अक्टूबर तक शहीदों की शहादत बारे आमजन को बतलाया जाएगा व इसी अवधि के दौरान पुलिस फ्लैग दिवस भी मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन व पुलिसकर्मियों के बीच पुलिस के वीर जवानों की शहादत का व्याख्यान किया जाएगा। इस दौरान हथियारों का प्रदर्शन, फरीदाबाद पुलिस के शहीदो के गांव में कार्यक्रम, चित्रकलॉ व निबंध प्रतियोगिता, शहीदो की फिल्म, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, चाण्यक्य पुरी नई दिल्ली में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का औपचारिक दौरा लघु सचिवालय, टाऊन पार्क सेक्टर-12, दशहरा ग्राउंड NIT व बल्लबगढ़ बस स्टेण्ड पर बैंड प्रस्तुति जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

21 अक्टूबर को हेल्थ चेकअप व रक्त दान शिवर का आयोजन किया गया था। जो इसी क्रम में पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल IPS, के दिशा निर्देश के अंतर्गत एसीपी सराय के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन सेक्टर 30 में आधुनिक व पुराने हथियारों की प्रदर्शनी के साथ-साथ फरीदाबाद पुलिस के कर्मियों को इन आधुनिक व पुराने हथियारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!