शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी सेक्टर-8 की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 16 दिसम्बर : पुलिस चौकी सेक्टर-8 की पुलिस टीम 15 दिसम्बर को गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना आरोपी शेर सिंह (52) निवासी गांव सिही पटवारी मोहल्ला फरीदाबाद को गांव सिही बाईपास रोड से काबू किया है। आरोपी से 52 पव्वा बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह परचून की दुकान चलाता है। आरोपी पैसे कमाने की नियत से शराब बेचने के लिए लाया था। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!