जुआ खिलाने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 ने किया गिरफ्तार, ₹10100/- नगद बरामद

फरीदाबाद 23 दिसम्बर : अपराध शाखा टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपराध शाखा टीम को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुआ खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार आरोपी विशाल वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-58 फरीदाबाद का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने राजीव कालोनी बल्लभगढ एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 10100/-₹, सट्टा पर्ची, पेन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ बताया कि आरोपी पैसे के लालच में आकर जुआ खिलाने का काम करने लगा था। आरोपी से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!