प्रियंका भारद्वाज ने एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन सोंपा

फरीदाबाद 14 फरबरी। जिला कांग्रेस महिला कमेटी के द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में 150 रु. की बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री महोदय के नाम उपायुक्त महोदया को ज्ञापन सोंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका भरद्वाज ने की। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से नीचे जा रही है और जीडीपी वृद्धि लगातार गिर रही है, जबकि मुद्रास्फीति आसमान को छू रही है और अब केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में लगभग 150 रु. की बढ़ोतरी हुई है इसका सीधा प्रभाव आम जनता की रसोई पर पड़ेगा। आज देश व प्रदेश में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार युवाओं को नोकरी तो दे नही रही बल्कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल सहित अन्य चीजों के दाम बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई को बोझ डाल रही है। इस अवसर पर रचना शर्मा, वंदना ऋषि, लक्ष्मी, सीता, मीरा, ममता, मंजू, सोनिया, तारा देवी, शीला, निशा, अनु, सोनू, सरिता, अमित कक्कड़ , सचिन शर्मा , एडवोकेट वीणा, रश्मि, अर्चना, सीमा, मीना अदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!