क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर ठगी के मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने एक और आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत थाना साइबर सेंट्रल की पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम का झांसा देकर धोखा-धड़ी करने के मामले में एक और आरोपी रचित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बसेल्वा कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने शिकायत में आरोप लगाया कि 31 जनवरी को उसके फोन पर एक फोन आया। जिसने अपना परिचय एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड एसोसिएट के रुप में दिया और कहा कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने संबंध में कॉल की है। जिसने एक लिंक ( https://cardservice.online/ ) भेजकर, लिंक के माध्यम से डिटेल भरवाई और कहा कि OTP आएगा किसी को शेयर नही करना। डिटेल भरने के उपरांत शिकायतकर्ता के साथ 47139.88 रुपए का फ्रॉड हो गया। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से आरोपी रचित वासी शाहदरा दिल्ली को शाहदरा से गिरफ्तार किया है
आरोपी ने पूछताछ में बतलाया कि बारहवीं पास है तथा बेरोजगार है। वह ठगो को फर्जी SIM, कॉलिंग डाटा व Gateways उपलब्ध करवाता था। आरोपी यह सब डाटा आगे किसी व्यक्ति से लेता था, जिसकी तलाश की जा रही। यह डाटा आरोपी द्वारा निखिल को दिया था, जो वेबसाइट, कॉलिंग व टीम को ऑपरेट करता था। जिसको पूर्व में गिरफ्तार किया चुका है।
आरोपी रचित को अधिक पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है



