कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 12,39,626 रुपये की ठगी करने के मामले मे साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी खाताधारक को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कस्टमर केयर कर्मचारी बन ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी सुमित(20) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामला में जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर 30 फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 3 फरवरी को उसने अपना फोन रिचार्ज करना चाहा जो गलती से किसी और नम्बर पर रिचार्ज हो गया। जिसके बाद रिचार्ज के रुपये वापिस प्राप्त करने के लिए उसने गूगल से ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर लिया। जिस पर कॉल किया तो कॉल नही लगा परन्तु कुछ समय बाद एक अंजान नम्बर से उसके पास कॉल आया जिसने मेरी समस्या का समाधान करने का झांसा देकर विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 12,39,626 रुपये अलग-अलग अकांउटो मे ट्रांसफर करवा लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होनें अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी सुमित कुमार वासी गांव भागरोला जिला गुरूग्राम को गुरूग्राम से गिरफ्तार किया है।

आरोपी सुमित(20) ने पुछताछ में बतलाया कि वह खाताधारक है तथा कमीशन के लालच मे आकर उसने अपना खाता आगे किसी को दे दिया था। आरोपी 12वीं पास है तथा गुरूग्राम मे ही एक प्राईवेट नौकरी करता है खाते मे ठगी के कुल 1 लाख रुपये आए थे। आरोपी को अधिक पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!