वाहन चोर गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सैक्टर 85 की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राईम मुकेश कुमार के दिशा निर्देश में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने एक वाहन चोर को मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरहान वासी जीवन नगर पार्ट-2 बल्लबगढ़, फरीदाबाद ने पुलिस थाना सैक्टर 58 फरीदाबाद में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने मोटरसाईकिल को फ्लिपकार्ट सैक्टर-25 के बाहर गेट के पास खडी की थी। जब ड्युटी खत्म करके वापिस आया तो उसने देखा की मोटरसाईकिल वहाँ नहीं खड़ी थी। जिसे किसी अंजान व्यक्ति ने चुरा लिया था, जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में चोरी कि धाराओ मे मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने अपने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय वासी सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़ को DPS चौक, फरीदाबाद से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है ।

आरोपी अजय से पुछताछ में सामने आया कि वह सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़ में ढाबा चलाता है। आरोपी को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!