अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पूर्व मे 6 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : 27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या करने पर मृतक के पिता संतोष कुमार वासी गर्ग कॉलोनी पार्ट 2 बल्लबगढ़ ने थाना शहर बल्लबगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका लड़का अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। 27 मार्च को दिन के समय हिमांशु और उसके साथ 10/12 लड़को ने उसके बेटे रितेश झगडा करके रितेश की छाती में चाकू मार दिया, जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लबगढ़ में हत्या के धारा में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने प्रिंस चौहान(21) वासी मलेरना रोड बल्लभगढ को आर्दश नगर बल्लभगढ से गिरफ्तार किया है
आरोपी से पुछताछ मे सामने आया कि वह B.COM तृतीय वर्ष का छात्र है। वह अपने दोस्त गौरव के फोन करने पर मौका पर पहुचॉ था व लात घुसो से मृतक पर हमला किया था। आरोपी गौरव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



