क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 30 जून को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रितिक उर्फ अमन वासी गाँव गडोड जिला बागपत हाल गाँव हरिनगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि रितिक के पास अवैध हथियार है और दिल्ली मथुरा बाई पास के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने रितिक को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदी है और उसी के लिए फरीदाबाद वह अपने किसी दोस्त के पास आया था। जिसने बताया कि उसे देशी कट्टा जैतपुर में स्थित एक शराब ठेका के पास मिला था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!