शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 35,79,303/-रू की ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में पुरी प्रयाणम, सेक्टर-85, फरीदाबाद वासी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि वह पिछले 2 साल से एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे अप्रैल 2025 में उसे उस ग्रुप के अलावा एक और ग्रुप से जोड़ा गया जहां स्टॉक मार्केट में निवेश कर पैस कमाने के बारे में बताया जाता है। जिसके बाद ठगों ने उसे बताया वो लाभ का 20% लेगे और उसे निवेश की टिप्स देगे। जिसके बाद ठगों ने उसे एक एप का लिंक भेजा जहां उसे निवेश करना था और उस एप पर उसका खाता खुलवाया। जिसके बाद ठगों के कहे अनुसार उसने 14,27,590/-रू निवेश । जिसका कुल लाभ 1,07,58,767/-रू खाता में दिखा रहा था। जिसके बाद ठगों ने उससे पैसे निकालने से पहले लाभ का 20% जो की 21,51,713/-रू बनता था भेजने को कहा जो की शिकायतकर्ता ने ठगों के पास भेज दिए। कमीशन के पैसे भेजने के बाद भी शिकायतकर्ता को कोई पैसा वापिस नही भेजा गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रताप वासी गांव मऊ, हाथरस उ.प्र., द्रोण वासी गांव रनहेरा, गौतमबुद्ध नगर, अनिल वासी देहरादून हाल दिल्ली व राघव वासी नागपुर हाल दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी जयप्रताप खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 21 लाख रूपये आये थे और इसने अपना खाता द्रोण को दिया था। द्रोण जेवर एयर पोर्ट पर लेबर के ठेके लेने का काम करता है जिसने यह खाता आगे अनिल को दिया था। आरोपी वैभव खाताधारकों व खाता उपलब्ध करवाने वालो को खाते में पैसे आने तक होटल में रखता था।

अधिक जानकारी के लिए आरोपी जयप्रताप और द्रोण को 8 दिन के तथा अनिल व वैभव को 6 दिन के पुलिस पुलिस रिमांड़ पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!