स्टॉक मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर 39,61,573 रूपये की ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, खाता में आये थे ठगी के 9 लाख रुपये

फरीदाबाद : सेक्टर 88 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 जनवरी को उसके पास विजय नामक एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि वह निर्मल बंग सिक्योरिटीज से जुडा हुआ है। जिसकी बातो से लगा कि वह स्टॉक मार्केट एनालिसिस के बारे में जानता है और अपना गुरु जीनियस एआई ऐप लॉन्च कर रहा है। जिसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने अपने मौजुदा पोर्टफोलियो का कुछ स्टॉक एनालिसिस लेने के बारे में सोचा। फिर शिकायतकर्ता ने छोटी राशियों में स्टाक में निवेश किया, इस प्रकार सभी निवेश लाभदायक रहे तथा उसने लाभ के एक लाख रुपए भी निकाले। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 39,61,573 रुपये स्टाक मार्केट में निवेश किए तथा जब निकालने चाहे तो नही निकाल पाया। जिस पर साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए डेरा विजय भाई (35) वासी अमरेली गुजरात, सुरानी हरदीप भगवान भाई (30) वासी सुरत गुजरात व केतन भाई (31) वासी सुरत गुजरात को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डेरा विजय भाई खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे सुरानी हरदीप भगवान भाई को दिया हुआ था। जिसने इस खाता को आगे केतन भाई को दे दिया था। तीनों आरोपी सुरत गुजरात में एक प्राईवेट कंपनी में लेबर का काम करते है। खाता में ठगी के कुल 9 लाख रुपये आए थे।

आरोपीयों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!