वाहन चोरी के अलग अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्रांइम ब्रांच व थाना की टीमों ने अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रांइम ब्रांच AVTS की टीम ने प्रबल वासी गांव पाडपुर जिला हाथरस उ.प्र. हाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को सिकरोना नाका से मोटरसाईकिल सहित व क्रांइम ब्रांच उच्चा गावं की टीम ने सतीश वासी जैकरपुर, अलिगढ़ हाल गांव सिकरी, बल्लभगढ़ को खेड़ीपुल से स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!