भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा एवम आर डब्लू ए ओमेक्स हाइट-86 द्वारा जीवन रक्षक रक्तदान अभियान मैं 39 यूनिट रक्त एकत्रित किया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जीवन रक्षक रक्त दान अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ओमैक्स हाइट सेक्टर-86, के आर डब्लू ए के साथ मिलकर, संतों का गुरुद्वारा के सहयोग से रक्त दान शिविर लगाया गया। रक्त दान का शुभ आरम्भ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। मंत्री जी का स्वागत विवेकानन्द शाखा अध्यक्ष धनेश्वर सिंह त्यागी, सदस्य व समाज सेवी राजू सोलंकी द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर किया और शाखा सचिव प्रीता आहूजा, गतिविधि महिला सहभागिता प्रभा सोलंकी, गतिविधि सेवा संयोजक पंकज मेहंदीरत्ता, गतिविधि संपर्क संयोजक मनमोहन शर्मा, सदस्य एडवोकेट पूनम प्रभा, सभी ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्वलित करके रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि रक्त दान महा दान है, जो ना जाने कितने लोगों की जिन्दगी बचता हैं। भारत विकास परिषद, विशेषतौर पर विवेकानंद शाखा ग्रेटर फरीदाबाद, सामाजिक कार्य में हमेशा योगदान देती रहती है। ओमैक्स हाइट की आर डब्लू ए और सोसाइटी के सदस्य प्रति वर्ष परिषद के साथ मिलकर इस मुहिम में अपना योगदान देते हैं। इस अभियान में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संयोजक विनीता गुप्ता और जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल ने आकर विवेकानंद शाखा की टीम की सराहना की। ओमेक्स हाइट आरडब्ल्यूए पदाधिकारी श्रीमती मीनू जैन, एडवोकट मीनाक्षी आँचल कुमार व उनकी टीम ने इस कैंप की सम्पूर्ण व्यस्था की।

सोसाइटी के सदस्यों को रक्त दान के लिए मोटीवेट किया तथा भारत विकास परिषद की टीम, हॉस्पिटल की टीम, रक्तदाताओं व उपस्थित सभी लोगों का चाय, पानी, नास्ते, खाने इत्यादि का ध्यान रखा। सभी रक्तदाताओं को सन्तों का गुरुद्वारा हॉस्पिटल से विनीत द्वारा रिफ्रेशमेंट,एक गिफ्ट और सर्टिफिकेट दिए गए, सर्टिफिकेट एक वर्ष तक वैध होते हैं। विवेकानंद शाखा अध्यक्ष डी एस त्यागी ने ओमैक्स हाइट आर डब्लू ए की टीम और संतों का गुरुद्वारा की टीम का धन्यवाद किया और कहा ये हमेशा सामाजिक कार्य में अपना सहयोग करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!