युवा जेजेपी नेता व अधिवक्ता मानिक मोहन शर्मा की तरफ से 1000 गरीब व मजदूरों को खाना वितरित किया गया

फरीदाबाद, 29 मार्च। अपने पेतृक गांव सदपुरा में युवा जेजेपी नेता व अधिवक्ता मानिक मोहन शर्मा व पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश मोहन शर्मा की तरफ से 1000 गरीब व मजदूरों को खाना वितरित किया गया। वहीं दिल्ली से यूपी की तरफ पलायन कर रहे लोगों राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-2 व बाइपास रोड पर भोजन दिया। यह संस्था 100 दर्जन केला बंदरों को भी वितरित कर रही है। इसके अलावा गायों के लिए भी चारे की व्यवस्था कर रही है।

जेजेपी नेता व अधिवक्ता मानिक मोहन शर्मा ने कहा कि इस संकट की घडी में सभी को देश का साथ देना चाहिए। सभी अपने घरों में रहे एक मीटर की दूरी बनाए रखे तथा जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले। बार-बार 20 सैकेंड तक हाथ धोए जब तक हम सभी घरों के अंदर नहीं रहेंगे तब तक हम इस कोरोना की लड़ाई से जीत नहीं सकते। यह एक बहुत बड़ी लडाई है और हम सबको प्रशासन का साथ देना चाहिए। उन्होने कहा सरकार और प्रशासन ने जो हेल्पलाइन नंबर दे रखे हैं उस पर अगर किसी को कोई परेशानी है तो सूचित करे। प्रशासन तुरंत उसका निदान करता है। इस अवसर पर खाना वितरित करने वालों में मुनेश शर्मा, राहुल शर्मा, अनुज शर्मा, जितेश शर्मा, भारत शर्मा, राजू शर्मा ने खाना वितरित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!