faridabad crime लडाई झगडा व गोली चलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

faridabad crime : पुलिस चौकी अनखीर में अरूण वासी मीठापुर ने दी शिकायत में बताया कि महेश अवाना वाशी मीठापुर के साथ उनकी आपसी रंजीश चल रही थी। दिनांक 28 फरवरी को वह अपने बेटो के साथ खलासा गार्डन, सूरजकुण्ड रोड फरीदाबाद पर एक शादी कार्यक्रम में आया था। गाड़ी पार्किंग स्थल पर कुछ लडको ने उसके बेटे पर हमला कर दिया और एक लडके ने हथियार निकालकर उन पर फायर कर दिया। जिस शिकायत पर थाना सूरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन अवाना (34) वासी गांव मीठापुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और शिकायतकर्ता के परिवार की आपसी रंजीश चली आ रही थी। 28 फरवरी को दोनो पक्ष खलासा गार्डन, सूरजकुण्ड रोड फरीदाबाद पर एक शादी में आये हुये थे जहां पर शिकायतकर्ता वह उसके बेटों के साथ झगडा किया और उसने पिस्टल से फायर कर दिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!