फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टे बरामद किये है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने दीपक (21) वासी मीरपुर, कन्नौज हाल गाजीपुर को देशी कट्टा दशहरा ग्राउंड, बल्लभगढ से व अनुराग (20) वासी गाजीपुर, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित नियर इंडियल आयल कम्पनी, IMT चन्दावली फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!