घर से चोरी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई
2 चांदी के कंगन, 2 चांदी की पायल , 1 चांदी का ब्रेसलेट, 2 चांदी की चेन, 1 चांदी का लॉकेट, 6800 रुपये बरामद

फरीदाबाद : 25 अक्टूबर को NIT फरीदाबाद स्थित एक घर से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने एट व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान भोला वासी गांव अनखीर फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रेम सोसायटी NIT वासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी अनखीर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर को उसके घर से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली, जिस संबंध में थाना सूरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने 27 अक्टूबर को भोला को गिरफ्तार किया था, जिसकी पूछताछ में सामने आया कि वह नशा करने का आदी है तथा नशापुर्ति करने के लिए उसने 25 अक्टूबर की सुबह यह चोरी की थी। आरोपित पर पूर्व में जुआ अधिनियम व हत्या का मामला दर्ज है, वह 2023 में जेल से बाहर आया था।
पुलिस टीम ने आरोपित की निशानदेही पर 2 चांदी के कंगन, 2 चांदी की पायल, 1 चांदी का ब्रेसलेट, 2 चांदी की चेन, 1 चांदी का लॉकेट, 6800 रुपये बरामद किये हैं। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।



