भारती चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर आई प्राची विधूड़ी का संस्था द्वारा शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया

फरीदाबाद 27 जनवरी : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस सुभाष चौक फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया। संस्थाओं के सभी सदस्यों व कालोनी के निवासियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व विधायक चौ. नगेंद्र भड़ाना का पगड़ी व फूल-माला पहना स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर आई प्राची विधूड़ी जो नंगला एनक्लेव पार्ट 2 से है उसका संस्था द्वारा शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं एक नन्हा बच्चा हार्दिक नागर जो नेशनल जूडो कराटे में मेडल लेकर आया है उसको भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

वहीं कार्यक्रम में पूर्व पार्षद महेंद्र सरपंच, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नांदल, मामचंद भड़ाना प्रधान, चिराग अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, विनोद भाटी, डालचंद, भोले, अनमोल, गोपाल पंडित, प्रधान सुंदर नागर, बबलू भड़ाना, गुलाब प्रधान, कमल मिश्रा, लालू प्रसाद, महेंद्र भड़ाना, ओमप्रकाश भड़ाना, गजेंद्र भड़ाना, कसाना, सतपाल नागर, देशराज भड़ाना, राजेंद्र नगर, मोहन बिधूड़ी, ब्रह्मपाल भड़ाना, सत्येंद्र चंदीला, कमल भाटी, आजाद भाटी, देशराज अवाना, विजय गोला आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!