भाजपा जिला कार्यालय पर केरल के जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत अभिनन्दन

केरल से फ़रीदाबाद तक भाजपा ने दिया संगठनात्मक समन्वय का सशक्त संदेश

  • भाजपा केरल के जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, सुशासन और विकास पर गहन मंथन
  • केरल में ऐतिहासिक जनादेश, जनता के विश्वास का प्रतीक : पंकज पूजन रामपाल

फ़रीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा को मिला ऐतिहासिक जनादेश वहां की जनता की परिवर्तन की इच्छा और पार्टी की नीतियों पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केरल की जनता वर्षों से एलडीएफ और यूडीएफ की राजनीति से निराश रही, लेकिन अब वह विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

श्री रामपाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जनसशक्तिकरण, पारदर्शी शासन और विकासोन्मुख नीतियों के कारण देशभर में भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और केरल निकाय चुनाव की जीत उसी विश्वास का परिणाम है। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे केवल चुनावी सफलता तक सीमित न रहकर जनसेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाएं और प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम के निर्वाचित भाजपा पार्षदों का ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया और भाजपा कार्यालय दर्शन कराए गए तत्पश्चात जिला फरीदाबाद कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की गई । इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा व अन्य पदाधिकारी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। केरल से आए प्रतिनिधिमंडल में पार्षद सरिता, राजलक्ष्मी जे, अनु जी. प्रभा, सुदेवन नायर, निरमनकरा हरि, धनीश, के.एस, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ जिला महासचिव राजेश माधवन तथा भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता श्रीजीत एवं अभिमन्यु ए.नायर शामिल रहे। यह दौरा संगठनात्मक समन्वय और सुशासन के अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस दौरान केरल से आए पार्षदों ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।

जनता के विश्वास और विचारधारा की ताकत से भाजपा केरल में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी : प्रवीण बत्रा जोशी

फरीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि स्थानीय निकाय जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम हैं और इनके जरिए शहर में विकास कार्यों, स्वच्छता अभियानों, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केरल में भाजपा की सफलता कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष, निष्ठा और समर्पण का परिणाम है। कठिन परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत किया है, और आने वाले समय में भाजपा केरल में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केरल में प्राप्त यह सफलता साम्यवाद के विरुद्ध लंबे वैचारिक संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय है। प्रतिनिधिमंडल के सभी पार्षदों ने विश्वास जताया कि स्थानीय निकाय चुनावों में मिली यह ऐतिहासिक सफलता आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के लिए मजबूत आधार सिद्ध होगी और राज्य में सकारात्मक परिवर्तन की नई दिशा तय करेगी। इस अवसर पर सभी पार्षद गण, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, मुकेश शर्मा, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोंकर, पुनीता झा, गिर्राज त्यागी, तरनजीत सिंह, डॉ. अनुराधा डीगवाल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रवीण चौधरी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन ठाकुर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राजू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चे की टीम एवं अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!