झपटमारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुधीर वासी राजीव कालोनी बल्लभगढ़ ने थाना सेक्टर 58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 4 मार्च को सुबह फोन पर बात करते हुये मार्केट जा रहा था। तभी पीछे से दो लडके मोटरसाइकिल पर आये और उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुये दिनेश(25) वासी राजीव कालोनी सेक्टर 58 फरीदाबाद को नेहरु कालोनी से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दिनेश ने 4 मार्च को अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व शिकायतकर्ता का फोन बरामद कर लिया गया है।

आरोपी पर पूर्व में भी 4 मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!