भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्र के अवसर पर 23वां 108 कन्याओं का पूजन किया

फरीदाबाद, 22 मार्च। भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा सैक्टर-43 स्थित गदाखोर बस्ती में चैत्र नवरात्र के अवसर पर 23वां 108 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्या पूजन के अवसर पर मां सरस्वती वंदना की और वंदे मातरम से शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भारत उत्थान फाउंडेशन की संस्थापक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था के सदस्यों ने वर्ष में दो बार इस तरह का कन्या पूजन कार्यक्रम करते है। जिसका मुख्य उद्देश्य कन्याओं की रक्षा व सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ उनकी शिक्षा व उनके भोजन की व्यवस्था करना शामिल है। सभी अतिथियों व पदाधिकारियों ने कन्या पूजन के दौरान उनके पैर धोए व प्रसाद में सब्जी, पूरी व हलवा का भोजन करवाया। सभी के माथे पर तिलक लगाया व हाथ में कलावा भी बांधा। साथ ही उनके परिजनों से आग्रह किया कि वह अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजकर शिक्षा ग्रहण कराने की अपील की और आ रही दिक्कतों को दूर करने में साथ देने का आश्वासन दिया। श्रीमती प्रतिभा तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मकसद भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक प्रतिभा तिवारी, संरक्षक जितेंद्र चौधरी व अभिषेक तिवारी, मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री अनीता शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ हेमंत अत्री, सौरभ गर्ग, अमित शर्मा, पूनम जग्गी, साक्षी शर्मा, शालिनी गुप्ता, मनीषा सिंगला, उमाशंकर गुप्ता, अंजली शर्मा लोकेश अग्रवाल, मनीष कौशिक, सरोज चौधरी, मोनिका, मुन्नू पाण्डेय, ममता श्रीवास्तव, नरेंद्र, वॉलिंटियर आदित्य, अर्जुन, यश, विराज, ध्रुव चौधरी एवं समस्त कीर्तन मंडली हैबिटेट रेजीडेंसी फेस टू विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!