दिल की धड़कन को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच और उपचार से बच सकती है जिंदगी

विश्व हृदय दिवस पर यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20 फरीदाबाद ने दिया हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश

फरीदाबाद : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20, फरीदाबाद की ओर से लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और हृदय संबंधी समस्याओं के लक्षणों को नजरअंदाज न करने का संदेश दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर जैसे कारण हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

यथार्थ हॉस्पिटल के डॉ. राकेश राय सप्रा (चेयरमैन–कार्डियोलॉजी) ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए केवल बीमारी का इलाज ही नहीं, बल्कि समय रहते उसकी रोकथाम और नियमित स्वास्थ्य जांच भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

डॉ. भावुक जायसवाल (कंसल्टेंट–कार्डियोलॉजी) ने बताया कि सीने में दर्द या दबाव, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना, चक्कर, अचानक कमजोरी या असामान्य थकान जैसे लक्षणों को सामान्य समझकर टालना नहीं चाहिए। समय पर चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक जांच से हृदय संबंधी समस्याओं की पहचान एवं उपचार में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर *यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20 फरीदाबाद के श्री अजय भारद्वाज ( फैसिलिटी डायरेक्टर ) ने कहा कि हॉस्पिटल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

डॉ. एस.सी. अग्रवाल (मेडिकल डायरेक्टर) ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता केवल विश्व हृदय दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता देनी चाहिए।

वहीं, डॉ. विकास सांगवान (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) ने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को भी अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।

विश्व हृदय दिवस पर हॉस्पिटल की ओर से लोगों को संदेश दिया गया— दिल की सुनिए, लक्षणों को समझिए और समय पर जांच कराइए—क्योंकि स्वस्थ दिल, स्वस्थ जिंदगी की सबसे मजबूत धड़कन है।”यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20, फरीदाबाद में कार्डियोलॉजी से जुड़ी जांच, निदान और उपचार के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!