सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने महिला स्कूटी रैली का हिस्सा बनकर छात्राओं को किया गया जागरूक, नेहरू कॉलेज फरीदाबाद में आयोजित की गई रैली

बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा- निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल

फरीदाबाद : सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने नेहरू कॉलेज में आयोजित महिला स्कूटी रैली का हिस्सा बनकर छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शहर की गणमान्य महिलाओं ने भाग लिया तथा स्कूटी रैली के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के पालन एवं नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है।

निरीक्षक सुनीता द्वारा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के विरुद्ध अपराध (Crime Against Women) तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा है, जो बेटियों के अधिकारों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करती है। इस प्रकार की कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना आवश्यक है तथा संबंधित कानूनों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान वीडियो वैन के माध्यम से उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों एवं ट्रैफिक नियमों के पालन संबंधी लघु फिल्में दिखाकर जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन एवं सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे डायल 112, 1030, 1033 एवं 1098 की जानकारी भी साझा की गई। इसके अतिरिक्त “MANAS” ऐप के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को नशे से संबंधित शिकायत एवं सहायता के लिए इसका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस जागरूकता अभियान के दौरान लगभग 1200 लोगों को सीधे तौर पर लाभान्वित किया गया, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!