क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 30 अप्रैल को क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 फरीदाबाद की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शारुख वासी राजीव कालोनी सेक्टर-58 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 फरीदाबाद की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शारुख को आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जिसने बताया कि देसी कट्टा को अलीगढ उत्तर प्रदेश से 3000 रुपये में लेकर आया था। वह मजदूरी का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी पर पूर्व में भी एक चोरी का मामला दर्ज है।



