300 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच DLF की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 01 मई को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने 300 ग्राम गांजा सहित एक आरोपित को काबू किया है। जिसकी पहचान मौहम्मद साहिल (27) वासी तिरखा कालोनी तिगांव रोड बल्लभगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौहम्मद साहिल (27) को NHPC चौक के पास से काबू किया है। जिससे 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-31 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जिसने बताया कि वह मदनगिरी दिल्ली से 3500 रुपये में गांजा खरीद कर लाया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!