श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट रजि बल्लभगढ़ द्वारा किया गया जांच शिविर का आयोजन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित सीताराम मन्दिर में श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट एवं मारेंगो एशिया हॉस्पिटल के सहयोग से सामान्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। संस्था के प्रधान दीपू ठाकुर ने बताया कि सुबह 10.00 बजे शुरू हुए इस शिविर में 300 लोगों की मुफ्त में ब्लड प्रेशर,शुगर,ईसीजी एवं नेत्र जांच की गई।जांच शिविर में हॉस्पिटल से डॉ बबीता भारद्वाज,डॉ शैलेश, डॉ ध्रुव,सचिन एवं नर्सिंग स्टाफ सुनहरा एवं विकास ने सभी की तसल्ली पूर्वक जांच कर पूरा सहयोग दिया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अनिल वशिष्ठ,संजीव त्यागी एवं समस्त पदाधिकारी गोपाल गोयल,नीरज सिंगला,के के अग्रवाल,प्रदीप बंसल,अमित मित्तल,दिनेश देशवाल,भारत, योगेंद्र गौतम, राजेंद्र प्रसाद,संजय गोयल,अमित गोयल,नवीन यादव आदि सभी सदस्य मौजूद रहे और इस कैंप को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!