स्क्रू बैरल चोरी करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 15000 रुपये व वारदात में प्रयोग ऑटो बरामद
क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद : संजय कॉलोनी की मस्जिद वाली गली स्थित वर्कशॉप से स्क्रू बैरल चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान सुभाष वासी खेडी नंगला गुजरान फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार पवन वासी गाँव गोच्छी ने पुलिस चौकी संजय कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि संजय कालोनी सैक्टर 23 फरीदाबाद स्थित उसकी वर्कशॉप मे स्क्रू बैरल बनाते है। जो वर्कशॉप के बहार रखे होते है। उनमे चैक किया तो 5 स्क्रू बैरल कम थे। जिन्हे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुभाष ऑटो चलाता है तथा विभिन्न वर्कशॉप से सामान लाने व ले जाने का काम भी करता है। उसने सेक्टर-23 स्थित वर्कशाप के बाहर पडे स्क्रू बैरल को देखा और अपने दो साथी नितिन कैथ तथा तरनजीत उर्फ राहुल के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम को दिया। आरोपित से 15000 रुपये व वारदात में प्रयोग में ऑटो बरामद किया गया है। नितिन कैथ तथा तरनजीत उर्फ राहुल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे एक स्क्रू बैरल तथा 125000 रुपए बरामद किए गए थे।



