4.746 किलोग्राम गांजा बरामद, पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने 4.746 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजेन्द्र सैनी उर्फ एलियन बॉक्सर उर्फ मोगली वासी बसेल्वा कॉलोनी फरीदाबाद के रुप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 जून को चौकी दयालबाग की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर राजेन्द्र नाम के व्यक्ति को साई मंदिर दयालबाग के पास से काबू किया है। जिसके पास से 4.746 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुंड में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित नशा करने का आदी है और तस्करी का काम भी करता है। वह सदर बाजार दिल्ली से गांजा लेकर दयालबाग से होते हुए पहलादपुर दिल्ली की झुग्गियों में जाकर अवैध नशा बेचता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!