अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद : 24 जून 2026 को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सोनू वासी गाँव रामगड जिला जोधपुर राजस्थान हाल BPTP झुग्गी नियर गाँव पह्लादपुर फरीदाबाद को सेक्टर-64/65 बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसने पूछताछ में बताया कि वह देशी कट्टा दिल्ली से 7 हजार रूपये में लेकर आया था और आरोपित ने पूछताछ में आदर्श नगर में एक चोरी की वारदात का भी खुलासा किया है। जिसमें उसको पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर आगामी कार्रवाई की जायेगी।
इसी प्रकार दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की ही टीम ने विपिन वासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह अपने गांव अमरोहा, उ.प्र. गया था, वहीं से उसने देशी कट्टा 3 हजार रूपये में खरीदा था। आरोपित वर्तमान में टैटू बनाने का काम करता है।
दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



