हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

फरीदाबाद : हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-19 फरीदाबाद में युवा स्वर्णकार समाज के संयोजक अंकुश वर्मा एवं महिला संगठन की सचिव पिंकी वर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी सुनीता वर्मा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट सपना वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. अनीता सोनी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री, हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा, बल्लभगढ़ स्वर्णकार समाज के प्रधान कन्हैया लाल वर्मा, पूर्व प्रधान मुकेश वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी वर्मा, वरिष्ठ सलाहकार आरडी वर्मा, पूर्व अधिकारी एस.के. वर्मा, तिगांव स्वर्णकार समाज के प्रधान सचिन वर्मा, जयकिशन वर्मा, मनीष वर्मा एडवोकेट, अशोक वर्मा एडवोकेट, डॉ. आनंद वर्मा, फरीदाबाद स्वर्णकार समाज के प्रधान बलदेव राज वर्मा, संयोजक रमेश डाबर, कृष्ण वर्मा, डॉ. विनोद वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी रवि सोनी, मधु सोनी, कविता वर्मा, जूही वर्मा, शिप्रा वर्मा सहित अनेक गणमान्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में महिलाओं को संबोधित करते हुए सुनीता वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की तरक्की महिलाओं के योगदान के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज स्वर्णकार समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने आगामी 14 अगस्त को सेक्टर 15 कम्यूनिटी सैंटर में आयोजित होने वाले महिला स्वर्णकार समाज के कार्यक्रम के संबंध में महिला पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।
डा.अनीता सोनी ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण बोर्डों एवं निगमों में स्वर्णकार समाज की महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। प्रदेश महासचिव एडवोकेट सपना वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा और संस्कार का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में महिलाओं का संगठन समाज का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कार्यक्रम की आयोजक पिंकी वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके आगमन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



