जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में ‘मोशन ग्राफिक्स मास्टर क्लास’ का आयोजन

फरीदाबाद, 13 अगस्त : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ‘वीकली स्किल बूस्ट’ कार्यक्रम के तहत ‘मोशन ग्राफिक्स मास्टरक्लास’ का सफल आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह के मार्गदर्शन में वीकली स्किल बूस्ट श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित विशेष सत्र मीडिया विभाग के एनिमेशन स्टूडियो में बी.एससी.वीसीएमटी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।

इस मास्टरक्लास में विशेषज्ञ के रूप में वरुण बग्गा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मोशन ग्राफिक्स की मूल बातों, एनिमेशन के सिद्धांतों और थ्रीडी आर्ट के व्यावहारिक पहलुओं से विस्तार से अवगत कराया। सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया और दृश्य संचार में गतिशीलता के महत्व को समझाना था। वरुण बग्गा ने बताया कि किस प्रकार डिजाइन तत्वों, गति और विजुअल इफेक्ट्स का सही तालमेल बनाकर साधारण या स्थिर डिजाइनों को आकर्षक एवं जीवंत दृश्यों में बदला जा सकता है।
विद्यार्थियों ने एनिमेशन के माध्यम से कहानियों और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना। विज्ञापनों, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट को आकर्षक बनाने के तरीके। मोशन ग्राफिक्स, एनिमेशन और थ्री डी आर्ट के क्षेत्र में करियर के बेहतर अवसर।
विभाग का ‘वीकली स्किल बूस्ट’ कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की एक सराहनीय पहल है। इस सत्र ने छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें व्यावहारिक और उद्योग-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। सहायक प्रोफेसर अजय यादव ने धन्यवाद व्यक्त किया।



