बल्लबगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए स्थाई कैंप लगाया जाए : मंगलेश

फरीदाबाद, 12 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक गुप्ता के नेतृत्व में सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चैबे ने बल्लभगढ़ के निवासियों को राहत देने के मकसद से सिविल सर्जन को बल्लबगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए स्थाई कैंप लगाने बारे कहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चैबे ने बताया कि सिविल सर्जन ने कोरोना जांच की बल्लबगढ़ में व्यवस्था करने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए डा. संजीव कुमार को जगह का निर्धारण करने के लिए बल्लबगढ़ नागरिक अस्पताल भेजा। डा. संजीव भगत व पैनल अधिवक्ता संजय गुप्ता ने अस्पताल में जगह का निर्धारण किया। अब यहां पर जल्द ही स्थाई कैंप के माध्यम से कोरोना टेस्ट की सुविधा शुरू हो जाएगाी।



