चोरी की 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद, दो नाबालिग सहित चार आरोपी काबू

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीमों ने वाहन चोरी के 3 मामलों का खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित चार को काबू किया है। जिनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में अप्रैल 2025 में एक वाहन चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जिस कार्रवाई करते हुए AVTS सिकरोना की टीम ने मोसिम उर्फ बवा निवासी हस्तीवाड़ा मोहल्ला, गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपित पर पूर्व में वाहन चोरी व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है।

इसी प्रकार अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में हुई वाहन चोरी के मामले में भोले निवासी पल्ला, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

वहीं अपराध शाखा NIT की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र में अगस्त 2026 में हुई वाहन चोरी के मामले में दो अपचारी बालकों को अभीरक्षा में लिया। जिनसे चोरीशुदा एक स्कूटी बरामद की गई है। दोनों नाबालिगों को नियमानुसार अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखाओं की टीमों द्वारा वाहन चोरी के 3 मामलों का खुलासा करते हुए 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई है। वाहन चोरों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!