न्यायालय द्वारा उद्घोषित आरोपी को थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने वृंदावन से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर उद्घोषित किए गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी महेंद्र मालिक मेसर्स कालका रियल एस्टेट डेवलपर्स, निवासी गांव पेंगलटू, तहसील होडल, जिला पलवल को 10 सितम्बर 2026 को वृंदावन, मथुरा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी महेंद्र के खिलाफ माननीय न्यायालय श्री पारस चौधरी, जेएमआईसी फरीदाबाद में मामले की सुनवाई चल रही थी। आरोपी द्वारा लगातार न्यायालय में अनुपस्थित होने पर न्यायालय के आदेशानुसार उसके खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। उद्घोषणा की विधिवत तामील एवं प्रकाशन की कार्रवाई पूरी होने तथा निर्धारित 30 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद भी आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ।

इसके पश्चात माननीय न्यायालय द्वारा 20 अप्रैल 2026 को आरोपी महेंद्र को उद्घोषित व्यक्ति (Proclaimed Person) घोषित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए थाना शहर बल्लभगढ़ की पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। पुलिस टीम ने आरोपी को 10 सितम्बर 2026 को वृंदावन, मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!