श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट (रजि0) द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया छठी पर्व

फरीदाबाद (मनीष शर्मा)। श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट (रजि0) फरीदाबाद द्वारा महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया छठी पर्व। इस मौके पर सेवादार टोनी पहलवान, प्रधान चरणसिंह सैनी,उपप्रधान सतपाल चौधरी, सचिव अनिल गुप्ता एडवोकेट,कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, कुमारी माधवी हंस चेयरपर्सन स्पेशल अचीवर चैरिटेबल ट्रस्ट,शैफाली कर्ण सिंगला पार्षद,योगेश चावला,अनिल वर्मा,धीरज वधवा,पिंटू सैनी,चन्दर दुगल,प्रेमवीर सिंह,कृष्णदत्त शर्मा,पंडित रूपनारायण,महेश कुमार,राजेश तनेजा,किशोर तनेजा,अजय चौधरी,बोद्वराज,सुरेन्द्र सैनी ने झूले में नन्हें कृष्ण कन्हैया जी को विराजमान किया गया और वहां मौजूद सभी श्रृद्वालुओं ने उन्हें झूला झूलाकर आर्शीवाद लिया।

इस मौके पर महिला मंडल ने भक्ति गीतों पर नाचकर वहां उपस्थित और लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सेवादार टोनी पहलवान,अनिल गुप्ता,कृष्णदत्त शर्मा ने सभी को छठी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में बालक के जन्म के छठे दिन(देव सेन) अर्थात छठी देवी के पूजन का विधान है। उन्होनें कहा कि यह देवी बच्चों की मां के समान उनकी रक्षा करती है,उन्हें स्वस्थ रखती है। इससे बच्चों को पूतना,डाकनी,शाकिनी आदि का भय नहीं रहता। वे सदैव निर्भीक उत्साही और साहसी बने रहते है। इसलिए बच्चों की अनिष्ट शक्तियों से रक्षा हेतू प्रत्येक परिवार में सामूहिक रूप से छठी देवी का पूजन बड़े श्रृद्वाभाव से किया जाता है। कुमारी माधवी हंस व शैफाली कर्ण सिंगला ने कहा कि आज की नई पीढ़ी इन सब परम्पराओं को अपवाद समझकर धीरे धीरे अपनी परम्पराओं को भूल रहे है जिस कारण से नाना प्रकार के बिमारियों का जन्म होता है और बच्चों में अच्छे संस्कार नहीं आते। उन्होनें कहा कि यही कारण है कि बच्चे बड़े होकर माता पिता तथा समाज का सम्मान नहीं करते इसलिए इन परम्पराओं का पालन हमें करना चाहिए जिससे बच्चों का हित होगा और समाज का हित भी होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!