फरीदाबाद में कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत, यह पांचवीं मौत

फरीदाबाद, 15 मई ! हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस से एक लड़की की मौत हो गई। जिला नोडल अधिकारी डा. राम भगत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कोरोना वायरस से यह पांचवीं मौत है। उन्होंने बताया कि इस वायरस से जान गंवाने वाली बल्लभगढ़ निवासी 17 वर्षीय यह लड़की कैंसर से भी पीड़ित थी। डा. भगत ने बताया कि दो दिन पहले ही लड़की की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 140 तक पहुंच गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!