पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी में भजनों से सबको भावविभोर किया

गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्तिरस से सराबोर हुआ वातावरण

Faridabad : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी का आयोजन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन पं. गोविंद पाठक ने किया, जबकि भजन गायिका मीनू मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत सेवा में अजीत भारद्वाज एवं प्रेम माहौर ने सहयोग दिया। इस अवसर पर श्री राम मंदिर वशिष्ठ हाइट्स के मुख्य पुजारी पं. कुंजबिहारी शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गणेश वंदना “आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी” से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात क्रमशः “मैं तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई”, “करके इशारों बुलाई गई रे”, “तेरा बालाजी महाराज डंका बाजे मेहंदीपुर में”, “तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है” तथा “चलो बुलावा आया है” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।

पूरे पंडाल में “जय श्री राम” और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गए।

कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उदाहरण बना, जिसने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!