वाहन चोरों पर AVTS सिकरोना का बड़ा प्रहार, 3 गैंग का पर्दाफाश, 6 आरोपी काबू, 8 मोटरसाइकिल बरामद
माह सितंबर में कुल 14 आरोपित गिरफ्तार, 20 चोरीशुदा वाहन बरामद; बुलेट समेत 19 मोटरसाइकिलें मिलीं

फरीदाबाद। वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की AVTS सिकरोना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले तीन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है इसके अलावा अन्य कुछ आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार टीम ने सितंबर माह में 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 चोरीशुदा वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और 19 मोटरसाइकिल शामिल हैं।
अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि AVTS सिकरोना की टीम ने वाहन चोरी में सक्रिय अलाउदीन- फरीद गैंग, आसिफ-मोहित गैंग तथा आसिफ-हाकम गैंग पर प्रहार करते हुए गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इन गैंग से जुड़े आरोपितों से चोरी के वाहनों की बरामदगी की गई है।

उन्होंने बताया कि आसिफ- मोहित गैंग से 2, मुस्तकीम उर्फ मऊ-हाकम गैंग से 4 और अलाउदीन-फरीद गैंग से 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। अलाउदीन-फरीद जेल में बंद हैं।
गैंग के गिरफ्तार आरोपित का विवरण:
आसिफ- मोहित गैंग:
1.आसिफ पुत्र फकरू, निवासी गांव धौज, फरीदाबाद।
2.मोहित शर्मा पुत्र चेतराम, निवासी गांव सुनहेरा, थाना कामां, जिला डीग, राजस्थान, हाल किरायेदार समयपुर बैरागी चौक, थाना सेक्टर-58, फरीदाबाद।
मुस्तकीम उर्फ मऊ-हाकम गैंग:
1.मुस्तकीम उर्फ मऊ पुत्र महमूद, निवासी गांव धौज, फरीदाबाद।
2.हाकम पुत्र यूनुस, निवासी गांव लहरवाड़ी, थाना सदर पुन्हाना, जिला नूंह।
अलाउदीन-फरीद गैंग:
1.अलाउदीन पुत्र अल्लाहदिया निवासी D-159 सौरव विहार गली न.05 जैतपुर बदरपुर बॉर्डर दिल्ली
2.फरीद @ नैने पुत्र मुस्ताक निवासी गाँव प्रह्लादपुर पुल A-26 नियर वाई चौपाल हमदर्द बिल्डिंग हाल किरायेदार जैतपुर दिल्ली
उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने उपरोक्त गैंग के अलावा अन्य 8 आरोपितों को गिरफ्तार कर 12 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस प्रकार सितंबर माह में विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए AVTS सिकरोना की टीम ने 20 चोरी के वाहन बरामद किये हैं। टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी तथा इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पहले भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
बरामद वाहनों का संबंध फरीदाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से पाया गया है। इनमें थाना सेंट्रल, सेक्टर-17, सेक्टर-58, शहर बल्लभगढ़, मुजेसर, सेक्टर-कोतवाली, सूरजकुंड, कोतवाली तथा खेड़ी पुल क्षेत्र में दर्ज मामले शामिल हैं। कुछ वाहन 2022 और 2023 में दर्ज पुराने मामलों से संबंधित हैं, जबकि कई वाहन वर्ष 2025 और 2026 में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से जुड़े हैं। पुलिस द्वारा बरामद वाहनों को संबंधित मुकदमों से जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा की कार्रवाई में 106 BNSS के अंतर्गत चार वाहन भी बरामद किए गए हैं। इनका संबंध थाना मुजेसर, सराय ख्वाजा तथा शहर बल्लभगढ़ में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से है।
एसीपी क्राइम ने स्पष्ट किया है कि वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



